पूर्णिमा पर्व पर पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन
बिजनौर (धारा न्यूज़)। गायत्री शक्तिपीठ जय नगर नजीबाबाद में पूर्णिमा पर्व पर पांच कुंडीय गायत्री आयोजित किया गया।
मंगलवार को सारिका अग्रवाल, पुष्पा शर्मा, कामेश शर्मा, श्रद्धा रानी ने पांच कुंडीय यज्ञ में षोडशोपचार पूजन के साथ गोला सुपारी से पूर्णाहुति प्रदान की। गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां समर्पित करवाई। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ दीपक कुमार ने कहा कि आज दत्तात्रेय जयंती है। दत्तात्रेय ने 24 गुरु बनाए थे। प्रत्येक व्यक्ति के अंदर यदि कुछ सीखने की जिज्ञासा है तो वह पशु पक्षियों से भी सीख सकता है। गुरु अनुशासन से व्यक्ति महान बनता है। गायत्री सद्बुद्धि सदचिंतन का मंत्र है। यज्ञ त्याग की प्रेरणा देता है, यज्ञ को करने से पर्यावरण शुद्ध होता है। यज्ञ से सारे विश्व का वह प्राणी मात्र का कल्याण होता है। हरि प्रकाश गुप्ता व आशा गुप्ता ने मुख्य पूजन किया। सरोज यादव, छत्रपाल सिंह, विक्रम आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पूर्व केपी सिंह ने दीप प्रज्वलित किया। कमल शर्मा, विजेंद्र सिंह ने हर हर गंगे अभियान की तैयारियों के विषय में बताया।
—–
