
इबोला की तरह खतरनाक वायरस आया मानवता के लिए खतरा बनकर!
वैज्ञानिकों ने दिया नई महामारी को नाम Disease-X
नई दिल्ली (धारा न्यूज़): दुनिया पर कोरोना की तरह एक और नई बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। इस नई महामारी को Disease-X नाम दिया गया है। यह इबोला की तरह ही बहुत घातक है।
अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य में एक महिला में एक घातक वायरस देखा गया है। इसे इबोला जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वैज्ञानिकों को यह कोई नया वायरस लग रहा है। उनके अनुसार इबोला की तरह ही जानलेवा यह वायरस कोरोना से अधिक तेजी से फैल सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इबोला वायरस का पता लगाने के बाद से ही प्रोफेसर मुएंबे तांफुम अधिक खतरनाक वायरसों की खोज करने के काम में लगे हुए हैं। प्रोफेसर ने कहा कि मानवता अज्ञात संख्या में नए वायरस का सामना कर रही है। अफ्रीका के वर्षा वनों से नए और घातक वायरस के पैदा होने का खतरा पैदा हो गया है। अमेरिकी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में प्रोफेसर जीन ने कहा, ‘आज हम एक ऐसी दुनिया में हैं जहां नए वायरस बाहर आएंगे और ये वायरस मानवता के लिए खतरा बन जाएंगे।’
—–