378 ग्राम पंचायतों में मैडम चलाएंगी सरकार
बिजनौर। त्रिस्तरीय चुनाव में जिले की 1123 ग्राम पंचायतों में से 378 पर इस बार महिलाओं की सरकार होगी। अपनी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य का जिम्मा महिला प्रधानों के कंधों पर होगा। जिले की 1123 ग्राम पंचायतों में अनारक्षित 383 सीटों के अतिरिक्त अन्य ग्राम पंचायतें एससी, ओबीसी और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रखी गई हैं।
जनपद बिजनौर की 1123 ग्राम पंचायतों में आरक्षण जारी होने के बाद प्रधानी चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। इनमें से 378 ग्राम पंचायतों में महिलाएं सरकार चलाएंगी। अनुसूचित जनजाति में महिला के लिए एक, एससी महिला के लिए 87, ओबीसी महिला के लिए 105 सीटें आरक्षित रखी गई हैं, जबकि 185 महिला अनारक्षित सीट हैं। इसके अलावा 383 सीट अनारक्षित रखी गई है। इन सीटों पर कोई भी चुनाव मैदान में उतर सकेगा।