
पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाजपा से छह साल का निष्कासन

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कथित रूप से पार्टी से अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव लडऩे एवं लड़ाने वाले जिले के छह पदाधिकारियों व प्राथमिक सदस्यों को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को रिपोर्ट भेजी गई थी। उनकी अनुमति मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किए गए पदाधिकारियों में प्रांतीय पार्षद व पूर्व जिला महांत्री रमेश रागी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष बिजनौर जितेंद्र राणा, सेक्टर संयोजक नरेश कुमार के अलावा प्राथमिक सदस्य विनीत बहादुर, गिरीराज सैनी व विनोद कुमार शामिल हैं।