निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भी मिले आक्सीजन: लीना सिंघल। जिलाधिकारी को पत्र लिखकर की मांग। नोडल अधिकारियों के जरिए आक्सीजन दिलाने की मांग।

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी की प्रांतीय पार्षद श्रीमती लीना सिंघल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर निजी चिकित्सालयों में कोविड-19 संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों को भी नोडल अधिकारियों के माध्यम से आक्सीजन गैस की आपूर्ति कराए जाने की मांग की है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रातीय पार्षद तथा पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धामपुर ने जिलाधिकारी रामकान्त पाण्डेय को पत्र लिखकर जनपद बिजनौर के समस्त निजी अस्पतालों को आक्सीजन की आपूर्ति कराए जाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि जपनद बिजनौर में आक्सीजन की आपूर्ति के लिए केवल दो प्लांट एक नजीबाबाद तथा दूसरा हल्दौर में स्थापित हैं। महामारी के इस दौर में उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर जनता की सुविधा के लिए आक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर, आक्सीजन कंन्सेंट्रेटर आदि की आपूर्ति बढ़ाने में जुटी है। उसके अलावा प्रदेश के ससभी क्षेत्रों को निरतर आक्सीजन गैस की आपूर्ति भी करायी जा रही है। हालांकि महामारी की भयावकता के कारण आक्सीजन की आपूर्ति कोविड़ अस्पतालों तथा होम आइलोशन में रह रहे कोविड संक्रमित मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। इसके अतिरिक्त जनपद के निजी अस्पतालों में भी गंभीर रोगों एवं कोविड संक्रमण से पीडि़त मरीज भर्ती हैं। जिनको आक्सीजन की आपूर्ति की आवश्यकता को देखते हुए जनपद के समस्त कोविड नोडल अधिकारियों को निर्देशित कर समस्त निजी अस्पतालों को उनकी आवश्यकता के अनुसार आक्सीजन सिलेन्डरों की आपूर्ति शुरू करायी जानी चाहिए।