ज्वांइट मजिस्ट्रेट ने कब्जा मुक्त कराया खेल का मैदान
बिजनौर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कस्बा मंडावर में स्थित खेल मैदान को कब्जा मुक्त कराया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक शुक्रवार दोपहर मंडावर पहुंचे तथा खेल का मैदान कब्जामुक्त कराया। उक्त मैदान महात्मा गांधी स्कूल की आराजी थी। नगर के युवाओं के लिए खेल के मैदान के रूप में दर्ज है, लेकिन भ्र्ष्टाचार के चलते कुछ लोगों ने इस खेल के मैदान को भी अपनी आमदनी का जरिया बना लिया था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को जैसे ही उक्त जमीन की जानकारी मिली, तो उन्होंने एक हफ्ते में मैदान को कब्जा मुक्त करा दिया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि खेल के मैदान के बराबर में ही कस्टोडियन की जमीन पर भी कुछ लोगों का कब्जा है। इस जमीन पर भी खेतीबाड़ी की जा रही है। कस्बावासियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से इसे भी कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।