
राजेंद्र सिंह बने आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिला सचिव
बिजनौर (एकलव्य बाण समाचार)। युवा समाजसेवी व गन्ना समिति के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह को आजाद समाज पार्टी (काशीराम) का जिला सचिव नियुक्त किया गया है।
आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिलाध्यक्ष नरेश फौजी ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देशानुसार व प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़, प्रदेश महासचिव मोहम्मद गाजी, प्रभारी विनोद तेजवान, मंडल प्रभारी शमशाद के आदेशानुसार बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने के लिए ग्राम कम्भौर निवासी राजेंद्र सिंह को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि राजेंद्र सिंह एक मेहनती युवा समाजसेवी हैं, समाज व गरीब, मजदूर, किसान के लिए काम करना उनके स्वभाव में हैं। वह खुद भी किसान हैं और गन्ना समिति में डायरेक्टर के पद पर हैं।
राजेंद्र सिंह राजनीतिक पार्टी व सामाजिक संगठन में भी काम कर चुके हैं। उन्हें समाज के लोग भली-भांति जानते हैं, उन्हें पद मिलने से यकीनन पार्टी मजबूत होगी।
भारतीय बौद्ध संघ के जिलाध्यक्ष गामेंद्र सिंह गजरौलिया ने भी राजेंद्र सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला अध्यक्ष गामेंद्र सिंह गजरौलिया व राजेंद्र सिंह एक सामाजिक संगठन में एक साथ काम कर चुके हैं।