वन क्षेत्र अधिकारी नगीना ने किया ऑक्सीजन के लिए अधिक संख्या में पौधे लगाने का आह्वान
बिजनौर (एकलव्य बाण समाचार)। नगीना वन क्षेत्र अधिकारी ने ऑक्सीजन की कमी पूरी करने के लिए लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करते रहने का आह्वान किया।
शुक्रवार को वन क्षेत्र अधिकारी विरेन्द्र सिंह बोहरा ने नगीना बढ़ापुर मार्ग पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इसलिए वृक्षों का होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया, जिससे भविष्य में ऑक्सीजन की कमी ना हो सके। इस अवसर पर वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह , रेंजर सचिन, रुचित चौधरी व वनरक्षक सोनम सहित वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अतिरिक्त गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।