
पर्यावरण संरक्षण को दिव्यांग बच्चों ने किया पौधारोपण।
महर्षि दयानंद विकलांग विद्यालय मुस्सेपुर में मनाया वन महोत्सव।
वन विभाग अधिकारियों ने प्रबंधिका को किया पुष्प गुच्छ भेंट।
बिजनौर (एकलव्य बाण समाचार)। वन विभाग की ओर से आर्य सुगंध संस्थान मुस्सेपुर नजीबाबाद के महर्षि दयानंद विकलांग विद्यालय में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन विभाग अधिकारियों ने संस्थान की प्रबंधिका को उनकी सेवा के लिए पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
शुक्रवार को वन विभाग की ओर से नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर ग्राम मुस्सेपुर स्थित आर्य सुगंध संस्थान के महर्षि दयानंद विकलांग विद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे। वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दिव्यांग बच्चों ने अमरूद, आम, अशोक, सिल्वर माक व बोतल ब्रुश के पौधे रोपें। अंत में मास्क वितरण किए गए। वन विभाग के अधिकारियों ने दिव्यांग बच्चो की सेवा करने को लेकर संस्थान की प्रबंधिका श्रीमति कमलेश आर्य को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में प्रधान बलबीर सिंह, वीर सिंह, अब्दुल रहमान अल्वी उर्फ भूरा, ओमकार सिंह, विनोद सिंह, धर्मपाल सिंह, मुकेश कुमार, जयपाल सिंह तथा विद्यालय का स्टाफ शामिल रहा।