सपा रालोद भाकियू से संयुक्त प्रत्याशी बने हिमालय।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर रणनीति।
बिजनौर (एकलव्य बाण समाचार)। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर ब्लॉक किरतपुर के लिए प्रमुख पद के प्रत्याशी हेतु समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल व भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने विचार विमर्श किया।
इसके बाद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन, राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष अली अदनान, ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अरविंद राजपूत व नगीना के विधायक मनोज पारस ने हिमालय कुमार पुत्र लेखराज सिंह निवासी ग्राम बुडगरी थाना किरतपुर को समाजवादी पार्टी,राष्ट्रीय लोकदल व भारतीय किसान यूनियन का संयुक्त प्रत्याशी घोषित किया।
इस अवसर पर सरदार मनिंदर सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी, अनिल कुमार ब्लॉक अध्यक्ष किरतपुर, महमूद कस्सार, ब्रजवीर सिंह प्रदेश महासचिव रालोद, राहुल सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष रालोद, बलजीत सिंह शास्त्री जिला महासचिव रालोद, बलराम सिंह, हरिओम सिंह, बाबूराम तोमर भारतीय किसान यूनियन, अरविंद राजपूत जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन किरतपुर, मुकेश कुमार ब्लाक महासचिव भारतीय किसान यूनियन, नरेश सिंह, लोकेंद्र कुमार,व अहमद खिजर खान आदि उपस्थित थे।

हिमालय ने पर्चा भरा था निर्दलीय
गौरतलब है कि गुरुवार को हिमालय ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा था। अब चुनाव मैदान में उनकी सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अंकित चौधरी से है। आरोप है कि उन्हें पर्चा भरने से रोकने की पूरी कोशिश की गई थी। नामांकन के लिए जाते समय उनके वकील के हाथ से बैग छीनने का प्रयास भी किया गया। पुलिस ने आरोपी दो युवकों को हिरासत में भी ले लिया था।
डीएम एसपी से मिल कर निष्पक्ष चुनाव की मांग
बिजनौर। समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल व भारतीय किसान यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से भेंट कर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के संबंध में वार्ता की।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि शनिवार 10 जुलाई २021 को होने वाले ब्लॉक प्रमुख का चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए। जिस तरह से कल सरकार के लोगों ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का पर्चा भरने में अड़चनें पैदा की, ऐसा कल मतदान के दिन नहीं होना चाहिए। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दिया। इस संबंध में दोनों ही अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मतदान के दिन कोई भी ऐसी घटना नहीं होगी।

