
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, कुल 12386 वादों का निस्तारण करते हुए ₹ 921985 (रुपए नौ लाख इक्कीस हजार नौ सौ पिचासी मात्र) जुर्माना धनराशि एवं ₹ 128047001 (रुपए बारह करोड़ अस्सी लाख सैत्तालीस हजार एक मात्र) समझौता धनराशि के रूप में वसूला गया। इस अवसर पर प्रशासनिक न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव द्वारा पौधारोपण किया गया।
बिजनौर (एकलव्य बाण समाचार)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रशासनिक न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव के संरक्षण एवं जनपद न्यायाधीश अतुल कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में दीप प्रज्वलन कर जिला जजी परिसर बिजनौर में किया गया। इस दौरान कुल 12386 वादों का निस्तारण करते हुए ₹921985 (नौ लाख इक्कीस हजार नौ सौ पिचासी रुपए मात्र) जुर्माना धनराशि एवं ₹128047001 (बारह करोड़ अस्सी लाख सैत्तालीस हजार एक रुपए मात्र) समझौता धनराशि के रूप में वसूला गया।

कार्यक्रम का आयोजन अपर जिला जज/ नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्रीमती मनु कालिया की अध्यक्षता में एवं संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिवानन्द गुप्ता द्वारा किया गया। जनपद न्यायाधीश अतुल कुमार गुप्ता द्वारा कुल 09 वादों का निस्तारण किया गया।

प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बिजनौर संजीव पाण्डेय द्वारा कुल 45 वादों का निस्तारण करते हुए ₹ 1690000 समझौता धनराशि एवं अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बिजनौर श्रीमती चित्रा शर्मा द्वारा कुल 56 वादों का निस्तारण करते हुए ₹ 3009200 की समझौता धनराशि वसूल की गयी।

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण केे पीठासीन अधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा कुल 80 वादों का निस्तारण करते हुए ₹ 30531575 की धनराशि प्रतिकर स्वरूप पीड़ित परिवारों को दिलायी गयी। अतिरिक्त न्यायधीश आरए कौशिक द्वारा 28 वादों का निस्तारण करते हुए ₹ 8312896 मात्र की समझौता धनराशि वसूल की गयी।

अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार द्वारा 4 वादों का निस्तारण करते हुए ₹ 2000 की जुर्माना धनराशि, अपर जनपद न्यायाधीश, द्वितीय श्रीमती मनु कालिया द्वारा 2 वादों का निस्तारण, अपर जनपद न्यायाधीश बलजोर सिंह द्वारा 3 वादों का निस्तारण करते हुए ₹500 की जुर्माना धनराशि वसूली गयी। स्पेशल जज ई0सी0 एक्ट, चंपत सिंह द्वारा 376 वादों का निस्तारण, स्पेशल जज पोक्सो एक्ट कु0 पारूल जैन द्वारा 3 वादों का निस्तारण करते हुए ₹1500 की जुर्माना धनराशि, अपर जनपद न्यायाधीश, नगीना मनमोहन सिंह द्वारा 2 वादों का निस्तारण, अपर जनपद न्यायाधीश हनी गोयल द्वारा कुल 2 वादों का निस्तारण, अपर जनपद न्यायाधीश (डा.) विजय कुमार द्वारा कुल 1 वाद का निस्तारण, अपर जनपद न्यायाधीश श्रीमती कंचन द्वारा कुल 5 वादों का निस्तारण करते हुए ₹2500 की जुर्माना धनराशि, अपर जनपनद न्यायाधीश श्रीमती शगुन पंवार द्वारा 3 वादों का निस्तारण, अपर जनपद न्यायाधीश (त्वरित न्यायालय-1) योगेश कुमार द्वारा कुल 2 वादों का निस्तारण करते हुए ₹1000 की धनराशि, अपर जनपद न्यायाधीश (त्वरित न्यायालय-2) अनिल कुमार राणा द्वारा कुल 2 वादों का निस्तारण करते हुए ₹ 10500 की जुर्माना धनराशि, लधुवाद न्यायाधीश श्रीमती नीलू मेनवाल द्वारा कुल 2 वादों का निस्तारण किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बिजनौर विमल त्रिपाठी द्वारा 712 वादों का निस्तारण करते हुए ₹748780 की जुर्माना धनराशि वसूली गयी, सिविल जज सिनियर डिवीजन श्रीमती रचना द्वारा 11 वादों का निस्तारण , अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शारिब अली द्वारा 680 वादों का निस्तारण करते हुए ₹ 14650 की समझौता धनराशि, अपर सिविल जज सि0 डि0 अभिनव यादव द्वारा कुल 382 वादों का निस्तारण करते हुए ₹129410 की जुर्माना धनराशि, अपर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेट शोभित बंसल द्वारा कुल 127 वादों का निस्तारण करते हुए ₹2390 की जुर्माना धनराशि, सिविल जज सि0 डि0 (त्वरित न्यायालय) सुश्री नीलम सरोज द्वारा 10 वादों का निस्तारण करते हुए ₹400 की जुर्माना धनराशि वसूल की गयी तथा बाह्य न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेट अमोद कान्त द्वारा कुल 301 वादों का निस्तारण करते हुए ₹43755 की जुर्माना धनराशि, सिविल जज जूडि नजीबाबाद कु0 इन्दू रानी द्वारा कुल 307 वादों का निस्तारण करते हुए ₹ 19450 जुर्माना धनराशि, सिविल जज जू. डि. चान्दपुर नपेन्द्र कुमार द्वारा कुल 470 वादों का निस्तारण करते हुए ₹ 37030 की जुर्माना धनराशि एवं सिविल जज जूनियर डिवीजन नगीना देवेन्द्र कुमार द्वारा कुल 326 वादों का निस्तारण करते हुए ₹ 39240 की जुर्माना धनराशि वसूली गयी।

राजस्व न्यायालय द्वारा कुल 7473 वादों का निस्तारण किया गया व बैंकों द्वारा बैंक रिकवरी के कुल 893 वादों का निस्तारण करते हुए लगभग ₹84305619 की धनराशि वसूल कर समझौते किये गये।