साईबर क्राइम: डॉक्टर ने Paytm से खाली कर दिया पेशेंट का बैंक अकाउंट

देहरादून (एकलव्य बाण समाचार)। उत्तराखंड के अधोईवाला में महिला के बैंक खाते से डाॅक्टर ने एक लाख की रकम पार कर दी। महिला उक्त डॉक्टर के पास इलाज कराने जाती थी। इस दौरान डॉक्टर ने महिला के नंबर से अपने मोबाइल में पेटीएम अकाउंट बना लिया। डॉक्टर तब तक महिला के खाते से खरीदारी करता रहा, जब तक महिला का खाता खाली नहीं हो गया। महिला का आरोप है कि उनके खाते में एक लाख रुपए से ज्यादा थे। मामले में रायपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत कुशुम डबराल निवासी अधोईवाला ने दर्ज कराई है।
एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि कुशुम डबराल के घर डॉ. अनुराग सिंह का आना जाना था। बीते दिनों महिला खाते से पैसे निकालने गई तो पता चला कि उनका खाता तो खाली हो चुका है। जबकि, उनके खाते में एक लाख रुपए थे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जांच में पता चला कि यह पैसा डॉ. अनुराग सिंह ने अपने मोबाइल में पेटीएम चलाकर खर्च किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
