भाजपा के खिलाफ अखिलेश यादव का शंखनाद

फिर चला अखिलेश का क्रांति रथ। 2022 के चुनाव का बजा बिगुल।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ से उन्नाव सरोसी पहुंचकर क्रांति रथ से 2022 के चुनाव का बिगुल बजा दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्नाव से भाजपा के खिलाफ शंखनाद कर दिया है। कोरोना समय को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें बड़ी सभा करने से की अनुमति नहीं दी, फिर भी उन्होंने स्वर्गीय मनोहर लाल की मूर्ति का अनावरण कर लोगों से भाजपा को सत्ता से हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग झगड़ा लगाने का काम करते हैं। भाजपा ने पंचायत चुनावों में नोट का इस्तेमाल किया और ब्लाक प्रमुख तथा जिला पंचायत अध्यक्षों के पद हथिया लिए। भाजपा ने सरकारी संस्थाओं को बेच दिया है। भाजपा सरकार के रहते नौजवानों की बेकारी बढ़ी, महंगाई बेलगाम हुई। साढ़े चार साल में एक फैक्ट्री प्रदेश में नहीं लगी है। लोगों को इस सरकार ने भुखमरी के कगार पर पहुंचा दिया है। प्रदेश में मंत्रिमण्डल विस्तार का कोई मतलब नहीं। यहां लोकतंत्र दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा भाजपा झूठी पार्टी है, इसे हटाइए। समाजवादी पार्टी इस बार 350 सीटें जीतेगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरौसी गांव में 85वीं जयंती के अवसर पर मनोहर लाल इंटर कालेज में स्थापित स्वर्गीय मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण करने के उपरांत एकत्र समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। स्वर्गीय मनोहर लाल जी विधायक, सांसद तथा मंत्री रहे थे। श्री यादव ने कहा कि आज यहां बड़ी रैली होनी थी, जिसकी प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। जब कोविड खत्म होगा तो लाखों की रैली होगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि लॉकडाउन में शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतर गई। समाजवादी पार्टी की सरकार में लैपटॉप बंटे थे। वही बच्चों की पढ़ाई में काम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कौन भाजपा के वादों पर भरोसा करेगा? भाजपा चुनाव के वक्त दूसरे मुद्दे ले आती है। उसे संविधान की परवाह नहीं है। भाजपा से सावधान रहना है।

Published by Sanjay Saxena

पूर्व क्राइम रिपोर्टर बिजनौर/इंचार्ज तहसील धामपुर दैनिक जागरण। महामंत्री श्रमजीवी पत्रकार यूनियन। अध्यक्ष आल मीडिया & जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिजनौर।

Leave a Reply

Please log in using one of these methods to post your comment:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s

%d bloggers like this: