
बिजनौर (एकलव्य बाण समाचार)। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मंदिरों में जाकर गुरु्देवों का सम्मान किया गया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी एवं सभासद दीपक गर्ग मोनू ने अपने साथी पार्टी कार्यकर्ताओं सहित नई बस्ती में शिवमन्दिर में पंडित कौशल शर्मा एवं मंडावर रोड पर जीतमल देवता के गद्दी नशीन मंडलेश्वर जी को शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही फल, मिष्ठान, एवं वस्त्र वितरण किया। सभी गुरुओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना आर्शीवाद प्रदान किया।

गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व: दीपक
इस अवसर पर दीपक गर्ग मोनू ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। गुरु ही सही ज्ञान देते हैं और व्यक्ति को सही मार्ग दिखलाते हैं।

श्री मोनू के साथ संजय त्यागी, सभासद एवं पूर्व जिला मीडिया प्रभारी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भूईयार, जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा भाजपा दुष्यंत सिंह, सोनू शर्मा, सौरभ शर्मा, विशाल चौधरी, संदीप शर्मा मंडल उपाध्यक्ष, जानी राजपूत आदि उपस्थित रहे।