

लखनऊ (एकलव्य बाण समाचार)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की मुहिम छेड़ दी गई है। इसी क्रम में जिला समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार वोट बढ़ाओगे, बूथ करें मजबूत कार्यक्रम आयोजित किया गया। चार विधानसभाओं के पार्टी विधायकों, पूर्व विधायकों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने की अपील के साथ संकल्प लिया।


प्रथम दिन विधानसभा क्षेत्र सरोजनी नगर, मलिहाबाद, मोहनलाल गंज व बक्शी का तालाब में सभी नेता व सेक्टर प्रभारी सक्रिय रहे।


इस अभियान के दौरान वोट बढ़ाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वहीं मौजूदा भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को भी जन जन तक को अवगत कराया। साथ ही 2022 में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी विधायक, पूर्व विधायक एवं विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष, यूथ फ्रंटल के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे ।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, जिला उपाध्यक्ष अनिल पासी, जिला सचिव इब्राहिम मंसूरी, मलिहाबाद के पूर्व प्रत्याशी राजबाला रावत, विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, बख्शी के तालाब विधानसभा अध्यक्ष विदेश पाल यादव, जिला उपाध्यक्ष महेश लोधी, महिला सभा की जिला अध्यक्ष प्रेमलता यादव, मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष उमेश वर्मा, सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, सरोजनी नगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शिव शंकर सिंह, संकरी मीडिया प्रभारी रमेश सिंह रवि, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शशिलेनद यादव, शिवम यादव आदि उपस्थित रहे।
