
बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी, मौहम्मद पुर देवमल मण्डल की कार्यशाला का आयोजन यशपाल आर्य सरस्वति विद्या मन्दिर, मंडावर रोड, जमालपुर पठानी में किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भुईय्यार ने की।

प्रथम सत्र में क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गई।

इसी के साथ सभी कार्यकर्ताओं से उन योजनाओं को जन जन तक प्रसारित करने का आह्वान किया गया।

कार्यशाला के द्वितीय सत्र में जिला महामंत्री विनय राणा जीवन ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित एवं पोषित गरीब कल्याण मुफ्त खाद्यान्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए दिनांक 05-08-2021 को क्षेत्र की सभी सरकारी राशन की दुकानों पर राशन वितरण के समय भाजपा कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहकर अपने सामने राशन वितरण कराने एवं इस योजना का प्रचार और प्रसार करने का आह्वान किया।


इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भुईय्यार, जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु पद, सेक्टर प्रभारी महेंद्र सिंह राजपूत, मंडल कोषाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह, भीष्म राजपूत, विजेन्द्र सिंह, अमर सिंह, शिवराम शर्मा, छोटे लाल सैनी, जितेन्द्र पाल सिंह, संदीप कुमार शर्मा, दुष्यंत सिंह, श्रीमती मीनम शर्मा, दिनेश शर्मा, विपिन, पिंटू, अवनीश अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।