
सप्त दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन
मलिहाबाद,लखनऊ। श्रावण शुक्ल मास के पावन अवसर पर गोपेश्वर गौशाला परिवार में सप्त दिवसीय शिव भागवत महापुराण का आयोजन सोमवार से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ।
गौशाला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, शिवानी गुप्ता, उमाकांत गुप्ता, अभिषेक गुप्ता द्वारा व्यास गद्दी और गौपूजन किया।इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चे के उपाध्यक्ष विकास किशोर पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंकज गुप्ता तहसील प्रभारी रुपेश मिश्र ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा डॉक्टर संत लाल खंड कारवां काकोरी अभिषेक गो हित चिंतक उपाध्यक्ष शैलेंद्र पांडे व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक निर्मल गुप्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता सहित कई दर्जन लोग उपस्थित रहे।कथा के पहले दिन उपस्थित भक्तजनों को कथा व्यास बालेंद्र गुरु ने शिव महिमा का रसपान करवाया।