पद मिलने की सूचना पर समर्थकों ने किया खुशी का इजहार
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के बने प्रदेश अध्यक्ष
नजीबाबाद (बिजनौर)। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनको उक्त पद मिलने पर समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी जनता के बीच रहकर जनसेवा करने के ईनाम से कम नहीं है।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बिजनौर खुर्शीद मंसूरी को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनको मोर्चा का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गयी। परवेज सिद्दीकी ने उनसे जल्द ही कमेटी बनाकर संगठन का विस्तार करने का आह्वान किया है। उनको राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हाजी कदीर ने कहा कि इस पद के मिलने से खुर्शीद मंसूरी का औहदा बढ़ा है। यह उनकी ओर से कोरोना काल समेत अन्य समय पर जनहित में काम करने का ईनाम समझा जाना चाहिए। माजिद बैग ने कहा कि खुर्शीद मंसूरी ने क्षेत्र में सभी वर्गों के लोगों के लिए आगे बढ़कर काम किया है। नगर पंचायत सहानपुर का चेयरमैन रहने के दौरान भी उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के कराए हैं। सय्यद मुज्जफर अली, वसीम शेख, कफील अंसारी, शददन खां, काले खां, लईक मेम्बर, शादाब मंसूरी, मुस्तकीम मंसूरी, जावेद मंसूरी, फैजान आलम, विशाल कुमार प्रजापति, दानिश मंसूरी आदि ने उनको राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया।