
सपा किसान, नौजवान पटेल यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव सोनू कनौजिया की अगुवाई में हुआ जोरदार स्वागत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की किसान नौजवान पटेल यात्रा का प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में लखनऊ जनपद में प्रवेश करने पर सपाइयों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव सोनू कनौजिया की अगुवाई में जनपद लखनऊ में वापस लौटने पर मोहनलाल गंज और निगहो के बीच एकत्र सैकड़ो की संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ किसान नौजवान पटेल यात्रा के लखनऊ जनपद प्रवेश होने पर जोरदार स्वागत किया । यह यात्रा प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में दोपहर करीब 12:30 पर पहुंची। वहां पहले से ही मौजूद हजारों की संख्या में सपाइयों ने फूल मालाओं से अपने प्रदेश अध्यक्ष को लाद दिया। सपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की भीड़ देखकर उत्साहित प्रदेश अध्यक्ष सड़क पर उतर पड़े और कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन की बधाई दी। सभी से उन्होंने माला पहनी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि वह मिशन 2022 की तैयारी में जुट जाएं, जनपद रायबरेली के समस्त सीटों पर समाजवादी पार्टी का परचम लहरा दें। उत्तर प्रदेश में जब अखिलेश यादव के अगुवाई की सरकार बनेगी तभी उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास होगा। किसान खुशहाल होगा, नौजवान खुशहाल होगा, महिलाएं खुशहाल होंगी, छात्र खुशहाल होगा, बेरोजगार खुश होंगे। स्वागत समारोह में बड़ी तादाद में सपाई उपस्थित रहे।