
लखनऊ। विधानसभा मलिहाबाद क्षेत्र स्थित रॉयल गार्डन में शनिवार को सपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदस्य सुनील सिंह साजन, पूर्व सांसद सुशीला सरोज, पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत, पूर्व मंत्री इंसराम अली, रामगोपाल यादव, सरोज यादव सहित कई वरिष्ठ सपा नेता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर विधानसभा के अंतर्गत काकोरी, माल और मलिहाबाद ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। माल क्षेत्र से आये रामविलास, काकोरी से पूर्व विधायक इरशाद खां ने अपने अपने विचार रखे।
सोनू कनौजिया ने एमएलसी सुनील सिंह साजन को मुकुट पहनाने के साथ ही गदा भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत और रामगोपाल यादव ने समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश में किये गए विकास की सराहना करते हुए बताया कि मोदी, योगी देश और प्रदेश बेचने का काम कर रहे हैं। साथ ही पार्टी की नीतियों के बारे में जागरूक किया। सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन ने बूथ के कार्यकर्ताओं को बताया कि भाजपा ने धनबल, बाहुबल से चुनाव जीते हैं। आगामी विधान परिषद चुनाव में हमे सतर्क रहना है और पूरी जिम्मेदारी के साथ एक एक वोट परिवर्तन के लिए बूथ तक पहुचाना है।अखिलेश सरकार ने आम बागवानों को मंडी दी एक्सप्रेस वे दिया। प्रदेश के युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं। सड़कें खराब हैं, आएदिन खराब सड़कों पर गिर कर लोग अपनी जान गवा रहे हैं। 2022 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम सपा करेगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, एडवोकेट रामसिंह यादव, राशिद अल्वी, शहजाद खा, सन्नू खा, संतोष यादव, प्रधान वासुदेव यादव सहित दर्जनों वरिष्ठ सपा नेता उपस्थित रहे।