
बिजनौर। दबंगों के कहर से परेशान एक गरीब किसान के न्याय न मिलने पर परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) ने पीड़ित किसान परिवार को न्याय दििलाया।
जानकारी के अनुसार नरेश सिंह पुत्र शिव ध्यान सिंह राजा का ताजपुर थाना नूरपुर जिला बिजनौर का रहने वाला एक गरीब किसान है। आरोप है कि 6-10-2021 को नरेश सिंह अपने खेत पर काम कर रहा था। इस दौरान कुछ दबंगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में किसान की एक टांग टूट गई और सिर में काफी चोट आईं। पीड़ित ने थाना नूरपुर में गांव के ही कई लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी, जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक से भी लिखित शिकायत की गई। जिला अस्पताल में भर्ती किसान ने एक दिन पूर्व ही न्याय न मिलने पर अपने परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस अधीक्षक (नगर) को मिली तब उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। तब दो अभियुक्तों पकड़ कर चालान कर दिया गया। अब पीड़ित किसान परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद बंधी है।