
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अमान हसन विधानसभा मलिहाबाद क्षेत्र में लगातार जनता के बीच में जाकर बीजेपी के झूठ को उजागर कर रहे हैं! इसके लिए रोज सुबह प्रत्येक गांवों में जाकर ग्रामीणों को समझा कर समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है!

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा निर्देशन व जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अमान हसन पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने में तत्परता से जुटे हुए हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को 50 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नबिपनाह, सैफलपुर, पीर बाबा की मजार जमुलिया, इब्राहिमपुर व सलात खेड़ा सहित दर्जनों गांवों में मीटिंग का आयोजन किया गया। एक दर्जन गांव में चौपाल लगाकर बैठक की गई।


कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जय सिंह जयन्त ने कहा कि प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार की नीति-रीति के खिलाफ जनाक्रोश चरम पर है। वादा खिलाफी का दंश झेल रहे किसानों के लिए भाजपा का जंगलराज काल बन गया है। युवाओं ने युवा व छात्र विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ जगह-जगह संघर्ष छेड़ दिया है। दूसरी तरफ प्रशासन दिन पर दिन बिगड़ती आर्थिक व सामाजिक स्थितियों के प्रति उदासीन है। जनता को उसके भाग्य पर छोड़कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां-तहां व्यस्त हो जाते हैं। उनसे यह प्रदेश सम्हलने वाला नहीं है। भाजपा सरकार की खुशहाली विनाशक नीतियों के चलते श्रमिक, किसान लगातार अपनी जानें गंवा रहे हैं। हत्या, लूट अपहरण और छेड़छाड़ की घटनाएं तो रोज की बात हो गई है। इन पर कोई लगाम नहीं लगी है।भाजपा सरकार की किसानों के प्रति निष्ठुरता का पता इसी से लगता है। युवाओं में भाजपा सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। रोजगार के नाम पर लोगों को भटकाया जा रहा है। गरीब छात्रों के पास बस वही लैपटाप हैं, जो समाजवादी सरकार ने बांटे थे। भाजपा ने भी लैपटाप देने का वायदा किया था लेकिन वायदा खिलाफी भाजपा का स्थायी चरित्र है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मांग है कि भाजपा सरकार युवाओं एवं छात्रों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए ‘यूथचार्टर‘ जारी करे। एक बात बहुत साफ है कि नौजवानों और किसानों ने ही हमेशा आगे बढ़कर व्यवस्था और सत्ता में परिवर्तन किया है। जब यूथ काफिला बढ़ता है तो तमाम विरोधी ताकतें इनके रास्ते से भाग खड़ी हो जाती है। भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ता जनरोष अब नए बदलाव की दिशा तय करेगा।

इस अवसर पर मनोज यादव (प्रदेश प्रवक्ता), नागेन्द्र यादव, मसूद हसन खां, वीरेन्द्र प्रताप यादव विधान सभा अध्यक्ष, मोइन खान विधान सभा महासचिव, संदीप यादव ब्लॉक अध्यक्ष, सौनिश मोर्या, आशीष यादव, राजीव रत्न गुप्ता, शारीक खान (आशु खान) , पुन्नू यादव, कालिका दादा समेत बहुत लोग मौजूद रहे।