बिजनौर। पवित्र धार्मिक गंगा स्नान मेले जैसे आयोजन में अश्लीलता का तड़का लगाया जा रहा है।इस वजह से विवाद की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि पवित्र धार्मिक गंगा स्नान मेले में हर प्रकार के जरूरी सामानों की दुकानें लगी हुई हैं। इसी के साथ मनोरंजन के लिए हसीनाओं के डांस की व्यवस्था भी है। धार्मिक आयोजन के दौरान इस तरह के डांस कार्यक्रम को लेकर सवालिया निशान भी लग रहे हैं। यह बताने को कोई भी तैयार नहीं है कि किस की अनुमति से इस डांस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
नुमाइश में करा दिया गया था बंद-
पूर्व में नगर पालिका परिषद की ओर से लगने वाली नुमाईश में डांस का कार्यक्रम होता था। तत्कालीन राजनाथ सरकार ने शासनादेश जारी कर सार्वजनिक आयोजनों में डांस पर प्रतिबंध लगा दिया था। तभी से नुमाईश में डांस का कार्यक्रम नहीं होता है। गंगा स्नान मेले का आयोजन जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत के द्वारा किया जा रहा है। डांस पार्टी की आड़ में होंने वाली हुड़दंग से कानून व्यवस्था भी प्रभावित होती है। गंगा स्नान मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां भी आती हैं, जिनके ऊपर डांस पार्टी का बुरा असर पड़ता है।