
सपाइयों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन। एक दूसरे को मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई तथा उनकी लंबी उम्र की कामना की।
नूरपुर (बिजनौर)। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया।
सोमवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुरादाबाद रोड स्थित सपा नेता सलीम अंसारी के किसान कोल्हू वर्कशॉप स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। सपाइयों ने समाजवादी पार्टी के मुखिया प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया। एक दूसरे को मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई तथा उनकी लंबी उम्र की कामना की।
अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प- इस अवसर पर सपा नेताओं ने मुलायम सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर हमें सीख लेनी चाहिए। समाजवाद में हमें ऐसा नेता नहीं मिलेगा। उनके नेतृत्व में प्रदेश का चंहुमुखी विकास हुआ है। उसी नक्शेकदम पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चल रहे हैं। संकल्प लिया कि आगामी 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। इस अवसर पर युवजन छात्र सभा के जिलाध्यक्ष विशाल यादव, सुहेल अंसारी, सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर अध्यक्ष जुल्फकार कुरैशी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गांव पीपला जागीर मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद वसीम मकरानी, सलीम अंसारी, राहुल सिंह पाल, प्रमोद चौधरी, पूर्व सभासद साजिद कमाल जावेद अंसारी, वकार अहमद अंसारी, इशरत अली अंसारी आदि सपा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।