युवा भाजपा नेता प्रिन्स चौधरी का अभियान तेज। झालू मंडल के गंज में लगाया शिविर। लोगों को गृहण कराई भाजपा की सदस्यता।
बिजनौर। सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रबल युवा दावेदार प्रिन्स चौधरी ने सदस्यता अभियान के लिये जनसंपर्क तेज कर दिया है। इसी क्रम में झालू मंडल के अंतर्गत दारा नगर गंज में बूथ संख्या 401 ठाकुरद्वारा मंदिर पर भाजपा सदस्यता शिविर लगाया गया।

युवा भाजपा नेता प्रिन्स चौधरी की अगुवाई में लगाए गए शिविर में 7505 403 403 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया। इसी के साथ सभी का भाजपा परिवार में स्वागत किया। इस दौरान पर साथ में मंडल उपाध्यक्ष कल्याण सैनी (पूर्व प्रधान), युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्प गुर्जर, मंडल महामंत्री राजू उपाध्याय, मंडल मंत्री दीपक सहित आदिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंदिर में प्रभु के दर्शन कर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि व कल्याण की मंगल कामना की गई।