
बिजनौर। जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर रैली में जिले भर से पहुंचे भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों पर जमकर तंज कसे। उन्होंने 2022 में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनाने का दावा किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी मैदान से नूरपुर रोड स्थित विवेक कॉलेज तक
ट्रैक्टर रैली निकाली गई।

सोमवार को भाजपा की ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ
नुमाइश ग्राउंड से हुआ। सुबह से ही ट्रैक्टर नुमाइश ग्राउंड में पहुंचने लगे थे। ट्रैक्टर रैली के मुुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर रहे।

किसानों का साथ है भाजपा के साथ-बेनीवाल
ट्रैक्टर रैली को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि यहां किसान ट्रैक्टरों को लेकर राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ जुड़ते हुए एकत्रित हुए हैं। पश्चिम में गन्ना मिठास घोलता है। किसानों ने मिठास 2014 के चुनाव में देकर भाजपा की केंद्र में सरकार बनवाई थी, फिर 2017 के चुनाव में मिठास भरी और 2019 में भी ऐतिहासिक सरकार बनाने का काम किया। यह किसानों के प्यार से संभव हो पाया। आज नरेंद्र मोदी के कारण अमेरिका में भी भारत माता की जयकारे गूंजते हैं। भाजपा सरकार में सीमा पर तैनात जवानों का भी सीना गर्व से चौड़ा होता है। उन्होंने कहा कि किसानों का बेटा मिट्टी में खेल कर बड़ा होता है, तो जवान बनकर सीमा की रक्षा करता है। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार के दौरान गुंडागर्दी होती थी। महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। अब
महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दिलाने का काम भाजपा ने किया है।

ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे बेनीवाल-
प्रदर्शनी मैदान से शुरु ट्रैक्टर रैली में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने खुद ट्रैक्टर चलाया। बाईपास रोड से होते हुए रैल शाम करीब चार बजे विवेक कॉलेज पहुंच कर संपन्न हुई। दावा किया गया कि सदर विधायक सूचि चौधरी सबसे ज्यादा 500 से ज्यादा ट्रैक्टर लेकर पहुंचीं। इसके अलावा अन्य
नेताओं ने भी ट्रैक्टर की संख्या के साथ अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

मंच पर ये रहे मौजूद-
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा श्याम बाबू त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी, सदर विधायक सुचि मौसम
चौधरी, विधायक कमलेश सैनी, पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, चौधरी ओमपाल सिंह, प्रिंस चौधरी, खेल सिंह राजपूत, राहुल चौधरी, सीपी सिंह, अनूप वाल्मीकि, राजीव सिसौदिया पूर्व जिलाध्यक्ष, सुखविन्दर सोम क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा मंच पर मौजूद रहे।
आयुष चौहान ने भी दिखाई ताकत

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी के सिपाहियों ने बढ़ चढ़कर ट्रैक्टर अभियान में भाग लिया। जिला पंचायत सदस्य आयुष चौहान के नेतृत्व में 101 ट्रैक्टर का रेला नूरपुर से बिजनौर के लिए रवाना हुआ। इसमें नूरपुर के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, भाजपा युवा नेता अंकित जोशी, प्रेमपाल सिंह रवि, सरदार हरभजन सिंह रवि, सरदार गुरनाम सिंह, सचिन राणा, विनीत चौधरी आदि उपस्थित रहे। आयुष चौहान ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली रैली नूरपुर से बिजनौर ऐतिहासिक रूप में पहुंच रही है। यह अब तक की सबसे बड़ी ट्रैक्टर रैली होगी।


विनोद राठी व मंजू चौधरी भी दलबल के साथ पहुंचे- बिजनौर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सदर सीट से प्रबल दावेदार विनोद राठी 251 ट्रैक्टर के साथ विधानसभा – 22 से आए समर्थकों व मंजू चौधरी ट्रैक्टर ट्राली के दलबल के साथ रैली में शामिल हुई। राठी द्वारा रैली मार्ग पर टेंट लगाकर ट्रैक्टर रैली आए हुए सभी लोगों के जलपान की व्यवस्था की गई।

उधर सदर सीट से ही भाजपा के टिकट की महिला दावेदार मंजू चौधरी ने खुद ट्रैक्टर चलाकर रैली में भागीदारी। ट्रैक्टर रैली पर पुष्पवर्षा की गई। महिला का ट्रैक्टर चलाकर रैली में शामिल होना जितना चर्चा का विषय बना, उतनी ही चर्चा उस ट्रैक्टर की भी हुई, जिस पर वे सवार थी। उनके साथ भी ट्रैक्टरों की लंगी कतारें गई और किसानों ने भाजपा के साथ मंजू चौधरी के जयकारे लगाकर विपक्षियों को ताकत का अहसास कराया।