सर्विलांस सैल ने बरामद किए गुम हुए 43 मल्टीमीडिया मोबाईल फोन

निरीक्षक नरेश कुमार प्रभारी स्वाट / सर्विलांस तथा आरक्षी दीपक तोमर का सराहनीय कार्य। लगभग 10 लाख रुपए कीमत के 43 मल्टीमीडिया मोबाईल फोन बरामद।

बिजनौर। पुलिस की सर्विलांस सैल ने गुम हुए लगभग 10 लाख रुपए कीमत के 43 मल्टीमीडिया मोबाईल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे हैं। इस उपलब्धि में सर्विलांस सैल निरीक्षक नरेश कुमार प्रभारी स्वाट / सर्विलांस तथा आरक्षी दीपक तोमर का विशेष सहयोग रहा।

विदित हो कि पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण के समक्ष फरियादियों द्वारा पेश होकर अपने गुम / खोए हुए मोबाईल फोन के सम्बन्ध में दिये गए प्रार्थना पत्रों  को सिटीजन चार्टर द्वारा सर्विलांस सैल में भेजा जाता है।

पुलिस लाइंस में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि सर्विलांस सैल को भेजे गए  प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर निरीक्षक नरेश कुमार प्रभारी स्वाट / सर्विलांस तथा आरक्षी दीपक तोमर सर्विलांस सैल को नामित कर सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तथा गुम/ खोये हुए मोबाईल फोन को अतिशीघ्र बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था। आदेश के क्रम में प्रभारी सर्विलांस व आरक्षी दीपक तोमर द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फलस्वरूप गुम/खोये हुए 43 मल्टीमीडिया मोबाईल फोन (भिन्न-भिन्न कम्पनी) को बरामद किया गया।  इनको अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि 12 मोबाइल विवो, 08 मोबाइल ओप्पो तथा 07 मोबाइल रियलमी कम्पनी के बरामद किये गए।

मौके पर ही शिवम पुत्र रामसिंह नि० ग्रा० शेखूपुरा थाना छजलैट जिला मुरादबाद, भूपेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश ग्राम प्राचीन झारखण्डी शिव मन्दिर थाना हल्दौर, दीपराज जैन भरत विहार कालोनी, प्रवेनेद सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह ज्ञान विहार कालोनी, मोहन सिंह हरबंशवाला थाना बढ़ापुर, शिवम कुमार ग्राम कुम्हेडा थाना को० देहात, नरेन्दर पुष्पेन्द्र पुत्र चरण सिंह किशनपुर थाना किरतपुर, अरीबा जैदी पुत्री बाडी जैदी आकाशवाणी कालोनी नजीबाबाद, मौ० वक्कार पुत्र अब्दुल जब्बार नि० बेगावाला, उमा सिंह पत्नि यशपाल सिंह नई बस्ती बिजनौर, सुधा राठी गायत्री परिवार बिजनौर, विकान्त सिंह पुत्र मनवीर सिंह ग्राम पुरनपुर गढी नजीबाबाद, मौ० खलील पुत्र सिराजुददीन, मौ मियाजी थाना अफजलगढ, सन्दीप अग्रवाल पुत्र ब्रहमपाल अग्रवाल मौ० जाटान, देवेन्द्र सिंह चकराजमलपुर थाना धामपुर, उमंग पाठक पुत्र अरविन्द पाठक खत्रियान निकट सुदामा पार्क, उदयवीर सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह जनक विहार कालोनी बैराज रोड बिजनौर, तालिब चौधरी तरीकमपुर रूपचन्द बिजनौर, सुमन मिश्रा मो. बालक राम नियर सिटी हास्पिटल नजीबाबाद बिजनौर, रानी निवासी दारागंज थाना कोतवाली शहर बिजनौर, विनय कुमार भारद्वाज पुत्र दिनेश कुमार मौ० विदुर नगर बुखारा, पूनम गौतम पत्नि अनिल कुमार  अम्बेडकर नगर किरतपुर, राजन शर्मा पुत्र स्व0 रोशनलाल शर्मा ग्राम सबलपुर बीतर थाना नागल, सीपी सिंह खत्रियान धामपुर बिजनौर, विनय कुमार भारद्वाज पुत्र दिनेश कुमार विदुर नगर बुखारा बिजनौर, पूनम गौतम पत्नि अनिल कुमार अम्बेडकर नगर किरतपुर, राजन शर्मा पुत्र स्व० रोशनलाल शर्मा ग्राम सबलपुर बीतरा थाना नागल, सीपी सिंह खत्रियान धामपुर, गुरवन्त सिह दीतनपुर थाना धामपुर, आकिफ पुत्र मौ० नाजिर शेखयान थाना को० देहात, अमित शर्मा पुत्र अश्विनि कुमार फैजीपुर खाद पो० सैदाबाद, मुकेश कुमार पुत्र हरि सिंह छितावर थाना किरतपुर, जयपाल पुत्र चंद्र सिंह गोविन्दपुरम किरतपुर, एड० सुहाना थाना स्यौहारा, पल्लवी चौहान महोउददीनपुर थाना बढापुर, शहनवाज पुत्र अनीस अहमद रायपुर रोड रक्षा विहार अधोइवाला देहरादून, अफजाल पुत्र बून्दूशाह करोदा पचडू थाना को० देहात,  कोमल सिंह पुत्र सेंदा सिह शादीपुर कला थाना हल्दौर, तेजपाल सिह पुत्र हृदयराम छितावर थाना किरतपुर, तसलीम अहमद पुत्र नसीमुददीन हर्षवाडा थाना नजीबाबाद, फरीद अहमद पुत्र सईद अहमद सत्तियान बढापुर, वजाहत खान पुत्र शकील अहमी बुल्ला का चौराहा चाहशीरी बिजनौर, मूलचन्द पुत्र धर्मवीर सिंह बाखपुर जयराम बिजनौर, रोहित पुत्र सुनील कुमार इशाकपुर थाना नहटौर, नितिन कुमार पुत्र जगदीश सिंह बुखारा बिजनौर, ब्रिजेश पुत्र मंगल सिंह अहमपुर रसूलपुर पिरथि बिजनौर तथा ऋषिराम गुप्ता पुत्र रामगोपाल गुप्ता नि० रतनपुर खुर्द बिजनौर को उनके मोबाइल सुपुर्द कर दिये गए। सभी ने पुलिस अधीक्षक, संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Published by Sanjay Saxena

पूर्व क्राइम रिपोर्टर बिजनौर/इंचार्ज तहसील धामपुर दैनिक जागरण। महामंत्री श्रमजीवी पत्रकार यूनियन। अध्यक्ष आल मीडिया & जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिजनौर।

Leave a Reply

Please log in using one of these methods to post your comment:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s