भाजपा को सता रहा हार का भय। समाजवादी पार्टी के विजय रथ यात्रा के पहिये रुकने वाले नहीं।

बिजनौर। समाजवादी विजय रथ यात्रा का पहिया रुकने वाला नहीं है, जिसकी वजह से भाजपा में खौफ पैदा हो गया है और बौखलाहट में वह सपा नेताओं पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। यह बात सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गकिरनमय नंदा ने कही।
किरनमय नंदा ने कहा कि भाजपा सरकार में नागरिकों के अधिकार सुरक्षित नहीं है। लोकतंत्र को खतरा है। भाजपा बार-बार झूठ बोलकर उसे सच बनाना चाहती है। वह चालाकी से सराबोर है। उसने न केवल नदियों को अपितु राजनीति को भी प्रदूषित कर दिया है। अब मौसम भाजपा के विरूद्ध है। जनता भाजपा से ऊब चुकी है और वह अब उससे निजात पाने तथा समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने के लिए संकल्पित है। नन्दा ने कहा आगामी विधानसभा के चुनावों से प्रदेश का ही नहीं केन्द्र सरकार का भविष्य भी तय होगा। समाजवादी पार्टी की विजय रथ यात्रा के पहिए रूकने वाले नहीं है। नन्दा ने कहा कि भाजपा को हार का भय सता रहा है। बौखलाहट में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। उसके पूरे पांच साल विफलता के रहे हैं। अब उसके चंद दिन रह गए हैं। जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। बस 2022 में मतदान का इंतजार है।

राशिद हुसैन की प्रशंसा-
बिजनौर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन ने तथा संचालन जिला महासचिव चौधरी आदित्य वीर सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राशिद हुसैन, प्रवक्ता अहमद खिजर खान सहित तमाम सपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किरणमय नंदा ने मंच से खूब प्रशंसा की। राशिद हुसैन ने कहा भाजपा की सरकार में हर
वर्ग के लोग परेशान हैं, इसलिए 2022 के चुनाव में जनता ने मन बना लिया हैबकि इस तानाशाही सरकार को सत्ता से बेदखल करना है और प्रदेश में समाजवादी गठबंधन की सरकार बनानी है। इसलिए आप सभी से गुजारिश है आने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को वोट एवं सपोर्टनकरके कामयाब बनाये। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव उपस्थित रहे।
ये रहे मौजूद-
बिजनौर। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान, मनोज पारस विधायक नगीना, तसलीम अहमद विधायक नजीबाबाद, नईम उल हसन विधायक नूरपुर,
स्वामी ओमवेश पूर्व मंत्री, यशवीर सिंह धोबी पूर्व सांसद, शेख सुलेमान पूर्व विधायक, रफी सैफी, मोज़ज़्म खान एडवोकेट, शमशाद अंसारी, डॉ रमेश तोमर, अनिल यादव , महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रभा चौधरी, जि़ला उपाध्यक्ष
राधा सैनी, विपिन चौहान, मदन लाल सैनी, मंशाराम सैनी, डॉक्टर लाखन सिंह पाल, हाजी जावेद राइन ,चौधरी ब्रजवीर सिंह, अयूब अंसारी, मोहम्मद इसहाक, आशुतोष विश्वकर्मा, पंकज अग्रवाल, शहबाज अख्तर, कृपाल सिंह सैनी, कफील
अंसारी, हाजी शहजाद, कपिल गुर्जर, शिव कुमार गोस्वामी, सरदार सरजीत सिंह, अवतार सिंह, राजेंद्र सिंह, सरदार मनदीप सिंह, सरदार जोधबीर सिंह, जियाउल्लाह फिरोज, मोहम्मद अहसान, ठाकुर नृपेंद्र सिंह, कमलेश भुय्यार,
वीरेंद्र कुमार प्रधान, महेंद्र पाल सिंह, युवराज सिंह, डा.विकास, राजाराम मदान, महमूद का सार, मुंतजिऱ चौधरी, पंकज चौधरी, श्वेता चौधरी, कुंतेश सैनी, मोहम्मद सलीम अल्वी, इरशाद अंसारी, ओमकारी यादव, अमित
चौहान, सिकंदर का सार ,ओमपाल कश्यप , डा.रहमान, सतवीर यादव, कमरुल इस्लाम, शेख रईस, संसार चौधरी, नईम मकरानी, खुर्शीद मंसूरी, फुरकान खा, रफीक अंसारी, डा.इरफान मलिक, हनी फैसल, जावेद अख्तर, विशाल यादव, पंकज विश्नोई, बहादुर अंसारी, नसीम राणा, नफीस मंसूरी, सिकंदर का सार, काज़ी जमाल नासिर, कृपा रानी प्रजापति, विमलेश चौधरी, सरदार मंदीप सिंह, पंकज
चौधरी, इकबाल कुरैशी, एहतेशाम राजा, शुजात हुसैन, गुलाम साबिर,अखलाक पप्पू, शिव कुमार यादव, राजकुमार यादव, उदल सिंह चौहान, डा.रहमान, मोहम्मद उस्मान, अंकित चौहान, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद अतहर, जीशान आलम, मुस्तकीम अहमद, सिराज जैदी, अशोक आर्य,व अहमद खिजऱ खान आदि भी उपस्थित थे।