
बिजनौर। राजकीय वाहन चालक संघ राजस्व विभाग बिजनौर का द्विवार्षिक चुनाव/अधिवेशन सीएमओ कार्यालय परिसर में बने राजकीय वाहन चालक संघ चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के संघ भवन में हुआ।
अधिवेशन के प्रथम चरण में वाहन चालकों की मूलभूत समस्याओं एवं मांगों पर विचार विमर्श किया गया। अधिवेशन के द्वितीय चरण में आगामी दो वर्ष के लिए नई कार्यकारणी का गठन किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में राजपाल सिंह जिला अध्यक्ष राजकीय वाहन चालक महासंघ जनपद शाखा बिजनौर एवं नरेंद्र कुमार उपाध्यक्ष ऑल इंडिया गवरमेंट ड्राईवर फेडरेशन पश्चिम क्षेत्र द्वारा निर्वाचन की कार्यवाही सम्पन्न कराई गई। अध्यक्ष पद के लिए शोहराब खां, नदीम अहमद ने नामाकंन कराया। अध्यक्ष पद के लिए 11 मत डाले गए। इनमें शोहराब खां को तीन और नदीम अहमद को आठ मत मिले। नदीम अहमद को पांच मतों से विजयी घोषित किया गया। शेष कार्यकारणी निर्विरोध घोषित की गई। मंत्री पद पर संजीव कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर बालकिशन, संगठन मंत्री पद पर विजयपाल सिंह, प्रचार मंत्री पद पर जावेद अख्तर निर्विरोध चुने गए।
—–