
लखनऊ। योगी सरकार में मंत्री रहे और समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या की सीट बदल दी गई है। अब स्वामी प्रसाद मौर्या कुशीनगर की फाजिलनगर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पहले वह पडरौना विधानसभा सीट से लड़ने वाले थे। सरोजिनी नगर से अभिषेक मिश्रा और सिराथू से पल्लवी पटेल को टिकट दिया गया है।
पल्लवी पटेल को उतारा केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ-
स्वामी प्रसाद मौर्या हाल ही में बीजेपी छोड़ सपा में आए हैं। अभिषेक मिश्रा पूर्व मंत्री हैं और पल्लवी पटेल अपना दल (के) की नेता हैं। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने पल्लवी पटेल को उतारा है। अभिषेक मिश्रा लखनऊ की सरोजिनी नगर से बीजेपी के राजेश्वर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
