
गीत संगीत के माध्यम से जगह जगह मतदान के लिए दिया गया संदेश
लखनऊ। प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से चार दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को राजधानी के विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता के तहत गीत के माध्यम से मतदान की विशेषता को बताया गया।
दर्शकों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने बताया कि इस जागरूकता अभियान के तहत लखनऊ शहर में जागरूकता प्रचार वाहन घूम घूम कर लोगों को आडियो के माध्यम से मतदान जनजागरूकता संदेश दिया जा रहा है। साथ ही साथ गीत संगीत व पंपलेट, स्टिकर वितरित करके उनको मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
लखनऊ के विभिन्न भीड़भाड़ वाली जगहों पर विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दल द्वारा नाटक, गीत के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है। प्रचार अभियान के दूसरे दिन हजरतगंज, कचहरी, चारबाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, बर्लिंगटन चौराहा, गंज चौराहा, गोल चौराहा, महानगर इत्यादि जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।