कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी हैं स्वाति मिश्रा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं से जनसंपर्क कर अवगत करा रहीं उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत। पति अभिषेक मिश्रा के कंधे से कंधा मिलाकर दे रही हैं साथ।

लखनऊ। सरोजनी नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा का प्रचार अभियान जोरो पर है। अभिषेक मिश्रा के साथ ही साथ उनकी पत्नी स्वाति मिश्रा भी पार्टी के लिए दिन रात कैंपेन करके वोट मांग रहीं हैं। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने मानसरोवर सेक्टर- ओ व गुड़ौरा में डोर टू डोर अभियान कर वोट मांगे।

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी स्वाति मिश्रा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं से जनसंपर्क कर उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहीं हैं। साथ ही साथ पति का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रही हैं। प्रसपा युवजन सभा के डॉ उत्कर्ष यादव एवं प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी दीपांशु यादव द्वारा आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में स्वाति मिश्रा ने कहा कि पिछली सपा सरकार में सरोजनी नगर विधानसभा में जो विकास कार्य हुए थे, उनकी रफ्तार मौजूदा सरकार में मंद पड़ चुकी है। ऐसे में रुके हुए विकास कार्यों को पुनः रफ्तार देने के लिए सपा की सरकार बनानी होगी। इसके लिए एक एक वोट की बहुत कीमत है। उन्होंने गोकुल धाम मंदिर ट्रस्ट और माँ सिहारी देवी विकास समिति के पदाधिकारियों से भी शिष्टाचारिक भेंट की। इसके बाद उन्होंने डोर टू डोर कैम्पेन कर पार्टी के पक्ष में वोट मांगे।

जनसभा में अधिवक्ता विश्वजीत मौर्य, इं अभिषेक यादव, जितेंद्र पाल, दिलीप सिंह कृष्णा, प्रमोद द्विवेदी, आशुतोष दीक्षित, शिव कुमार, शिवम सानिध्य, आदि लोग मौजूद थे।
