
लखनऊ। तहसील मलिहाबाद ग्राउंड में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा में लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे स्वामी प्रशाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि समाजवाजदी प्रचार प्रसार तूफान की तरह चल रहा है, जो भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

आज उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के समर्थन में तमाम नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। पश्चिम से चौधरी चरण सिंह के सपुत्र जयंत सिंह चौधरी, भारतीय सुहेल देव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, अपना दल के कर्षण पटेल, संजय सिंह आदि नेता इस महान गठबंधन में शामिल हुए हैं, जो भारतीय जनता पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंकेगे।


मौर्य ने कहा कि आप जानते हैं कि मैने भारतीय जनता पार्टी से मंत्री पद से इस्तफ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि मैने बीजेपी सरकार को पाँच वर्षों में पढ़ा, परखा व जाना है। इनका चरित्र दोगला है। योगी ने जो 80 और 20 का नारा दिया था क्या 20 प्रतिशत लोग इस देश के नागरिक नहीं हैं।

उन्होंने पूछा कि क्या आजादी की लड़ाई में रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां ने अपनी शहादत नहीं दी है, क्या देश आजाद होने के बाद इनकी औलादें, भाई देश में नहीं रह रहे हैं। भारत पाकिस्तान की लड़ाई में योगी जी के बाप दादा तो अंग्रेजों से लड़े ही नही हैं। उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की है। अब 80, 20 नहीं चलेगा। अब 85 तो हमारा है, 15 में बंटवारा है।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने नौजवानों को धोखा दिया है सरकारी नौकरी देने को कहा था लेकिन इनकी सरकार में एक भी सरकारी भर्ती सही नहीं हो पाई।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार है। समाजवादी सरकार बनने पर सारे हिसाब लिए जाएंगे।

वहीं सपा प्रत्याशी सोनू कनौजिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है और अपने समाज को भी ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मलिहाबाद में मंडी बनवाई लेकिन भाजपा सरकार ने आज तक उसका उद्घाटन तक नहीं किया।


हमारी सरकार आने पर माल रोड पर अमानीगंज रेलवे क्रॉसिंग का ओवर ब्रिज बनेगा, जिससे जाम में फंस जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ-साथ क्षेत्र में जो सड़कें बदहाल अवस्था में हैं, उनका भी मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। सभा समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं ने मंच पर स्वामी प्रसाद मौर्या का जोरदार स्वागत किया।
