
बिजनौर। नारी शक्ति संगठन ने महिला दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूम-धाम से मनाया। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ के चित्र का राजतिलक करके उत्तर प्रदेश में दुबारा मुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति की अग्रिम शुभकामनाएं दीं गईं।
कार्यक्रम का आयोजन नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष पूनम गोयल के ज्ञान विहार कॉलोनी स्थित निवास स्थान पर किया गया। इस अवसर पर संगठन की बहनों ने योगी आदित्यनाथ के चित्र का राजतिलक करके उत्तर प्रदेश में दुबारा मुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। वहीं एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर भजन, चुटकुले, कविता, गीत आदि की प्रस्तुति की। संगठन की अध्यक्ष पूनम गोयल ने कहा कि आज नारी सामाजिक, राजनैतिक,आर्थिक, धार्मिक व सांस्कृतिक; किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। नारी अबला नहीं है,सबला बन चुकी है।
इस अवसर पर पूनम गोयल, नीता गुप्ता, मानदेवी शर्मा, सुषमा अग्रवाल, रामकौर, मुनेश गौतम, मधु भूषण, संगीता शर्मा, रेखा पाल, कल्पना शर्मा, ममता, शशि बाला शर्मा, बीना त्यागी, मृदुला, नीलम, मंजू चौधरी, भावना चौधरी, मोनिका चौधरी, नीलम, कविता, सुमन, राखी चौधरी आदि उपस्थित रहीं।
