
लखनऊ। यूपी में मानसून इस साल एक हफ्ते की देरी से आएगा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि इस बार मानसून 16, 17 जून तक दस्तक दे देगा। मगर, मौसम विभाग का ये अनुमान फेल हो गया और अब मानसून 21 से 22 जून तक आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती धूप का समाना अभी 2 दिन और करना पड़ सकता है। हालांकि इस बीच बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। मेरठ, सहारनपुर में बदली और बौछारें पड़ने की भी संभावना है।
21 से 22 जून तक आएगा मानसून

मौसम वैज्ञानिक जेपी गुप्ता के अनुसार, 21, 22 जून तक उत्तर प्रदेश में मानसून दाखिल हो सकता है। इस साल मानसून में पश्चिमी उत्तर प्रदेश यानी मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद में मानसून में सामान्य 92-108% बारिश होगी। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश यानी वाराणसी, सोनभद्र, जौनपुर में 106% बारिश होने की आशंका है।
बिहार में पहुंचकर ठिठक गया मानसून मौसम विभाग लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून बिहार में पहुंचकर ठिठक गया है। वह जितनी तेजी से चला था वह गति बरकरार नहीं रह पाई। उत्तर में 18 जून को मानसून के आगमन का पूर्वानुमान लगाया गया था। पर जो स्थितियां उसे देखते हुए अभी मानसून के लिए सप्ताह भर इंतजार करना पड़ सकता है। वैसे मौसम अगले दो-तीन दिन तक ऐसा ही बना रहेगा। बदली और बौछारें पड़ने की संभावना है।
पूरे राज्य में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। लखनऊ मौसम विभाग को जिन 33 जिलों की रिपोर्ट मिली है उनमें सिर्फ बलिया, लखनऊ, इटावा, कानपुर एयरफोर्स और लखीमपुर में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। बाकी सभी जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के रिकार्ड किया गया।
तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की आई गिरावट
यूपी में मेरठ, आगरा, सहारनपुर में हुई छिटपुट बारिश से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बलिया, लखनऊ, इटावा, कानपुर और लखीमपुर में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा है। बाकी सभी जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।