आज मीडिया ग्रुप से Reporter and Anchor Mohd. Danish और बिजनौर से – आज मीडिया ग्रुप के इलेक्ट्रॉनिक चैनल से सतेंद्र सिंह की रिपोर्ट –

बिजनौर। जनपद बिजनौर में आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त मुरादाबाद, पूर्व सांसद व जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। मण्डलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि आज योग दिवस पूरे विश्व मे मनाया जा रहा है, योग भारत की धरती से पूरे विश्व को एक बहुत बडी देन है, गंगा बैराज घाट पर मां गंगा को दूध व पुष्प अर्पित कर मां गंगा की आरती की गयी, सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन ने योगा में प्रतिभाग किया। मण्डलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण उसकी मानव संपदा होती है, आज योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दक्ष मानव संपदा है तो बेहतर है, लेकिन उसके साथ-साथ स्वस्थ मानव संपदा का होना अत्यन्त आवश्यक है। मनुष्य का शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है, शारीरिक स्वास्थय के साथ-साथ मन का स्वस्थ होना भी आवश्यक है, योग के माध्यम से मानसिक स्वास्थय व शारीरिक स्वास्थय दोनों को ठीक रखा जा सकता है।

वहीं इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थय की कुंजी है, उन्होंने आमजन से योग अपनाने की अपील की, योग जीवन को स्वस्थ व निरोग रखने मे सहायक होता है। योग जीवन को स्वस्थ व निरोग रखने में सहायक होता है, नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रशांत महर्षि ने योग सिखाया और भारती गौड व विनोद गोस्वामी का सहयोग रहा।

वहीं गंगा बैराज घाट पर आयोजित कार्यक्रम में योग शिक्षक तिलकराम ने योगा सिखाया। इस अवसर पर पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह, जिला वन अधिकारी डा० अनिल पटेल, मुख्य विकास अधिकारी के0पी0 सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, पीडी डी0आर0डी०ए० ज्ञानेश्वर तिवारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, क्रीडा भारती के सदस्य व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।