
बीहड़ के लालाराम गैंग का इनामी डकैत छेदा सिंह 24 साल बाद गिरफ्तार। चित्रकूट के एक आश्रम में छिपा हुआ था साधु के वेश में। आरोपी पर घोषित था इनाम 50 हजार।
औरेया पुलिस ने लालाराम गैंग के एक ऐसे डकैत को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जो 24 साल से फरार था। आरोपी पर कई थानों में अपहरण व लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम रखा था। यह डकैत चित्रकूट के एक आश्रम में वह साधु बनकर रह गया था।
लखनऊ। बुंदेलखंड के बीहड़ में कभी एकछत्र राज करने वाले दस्यु सरगना लालाराम के गिरोह का सक्रिय सदस्य 24 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है। अदालत से इस डकैत पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। यह पुलिस से बचने के लिए चित्रकूट के एक आश्रम में साधु बनकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी औरेया के अपने मूल गांव आया हुआ था, यहीं से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस डकैत की पहचान की। पुलिस ने इसके पास से फर्जी राशन कार्ड, आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र व पैन कार्ड भी बरामद किया है। इस डकैत पर कानपुर देहात के थाना राजपुर, सिकंदरा, जालौन के थाना रामपुरा, औरैया के थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए औरैया एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 साल से फरार इनामी डकैत भासौन गांव निवासी छेदा सिंह उर्फ छिद्दा के रूप में की गई है। एसपी ने बताया कि, मुखबिर की सूचना के आधार पर सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने रविवार को गांव में दबिश दी थी। इस दौरान यह फरार डकैत अपने घर पर साधू के भेष में मिला। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से बृजमोहन दास पुत्र राम बालक दास निवासी रघुराज नगर चित्रकूट सतना मध्य प्रदेश के नाम से वोटर आईडी, राशन कार्ड, फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुआ।
कई अपहरण तथा लूट की घटनाओं में रहा था शामिल-
एसपी अभिषेक वर्मा ने डकैत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, यह आरोपी लालाराम गैंग का सक्रिय सदस्य रह चुका है। बीहड़ में रहकर इसने फिरौती के लिए कई अपहरण तथा लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। इस आरोपी ने वर्ष 1998 में गैंग के साथ अयाना के जसवंतपुर गांव से चार लोगों का अपहरण कर लिया था, बाद में फिरौती देने पर इन लोगों को छोड़ा गया था। इस दौरान पुलिस के साथ इन डकैतों की मुठभेड़ भी हुई थी। इसी मामले में कोर्ट ने छेदा सिंह को वांछित घोषित कर रखा था। पुलिस ने बताया कि, धीरे-धीरे जब पुलिस का शिकंजा कसने पर गैंग समाप्त होने लगा तो यह अपना नाम-पता बदलकर चित्रकूट में साधु बनकर रहने लगा था।
छेदा सिंह पर 2 दर्जन से अधिक मुकदमे–
छेदा सिंह के ऊपर गंभीर धाराओं में 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास…
1. मु.अ.सं 13/97 धारा 364 IPC थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात.
2. मु.अ.सं 19/97 धारा 364 IPC थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात.
3. मु.अ.सं 21/97 धारा 147/148/149/307IPC थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात.
4. मु.अ.सं 155/97 धारा 364 IPC थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात.
5. मु.अ.सं 297/97 धारा 364/216IPC एवं 10/12 द0प्र0क्षे0थाना रमपुरा जनपद जालौन.
6. मु.अ.सं 298/97 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रमपुरा जनपद जालौन.
7. मु.अ.सं 068/98 धारा 147/148/149/307 IPC थाना अयाना जनपद औरैया.
8. मु.अ.सं 49/98 धारा 364IPC थाना अयाना जनपद औरैया.
9. मु.अ.सं 25/98 धारा 395/398IPC थाना अयाना जनपद औरैया.
10. मु.अ.सं 86/98 धारा 147/148/149/307 IPC थाना अयाना जनपद औरैया.
11. मु.अ.सं 052/98 धारा 147/148/149/307 IPC थाना अयाना जनपद औरैया.
12. मु.अ.सं 97/98 धारा 147/148/149/307 IPC एवं 10/12 द.प्र.क्षे.थाना अयाना जनपद औरैया.
13. मु.अ.सं085/98 धारा 323/325/504IPC थाना अयाना जनपद औरैया.
14. मु.अ.सं084/99 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना अयाना जनपद औरैया.
15 मु.अ.सं0144/99 धारा 147/148/149/307 IPC थाना अयाना जनपद औरैया.
16. मु.अ.सं 089/97 धारा 364IPC थाना अयाना जनपद औरैया.
17. मु.अ.सं 07/99 3 यूपी गुण्डा एक्ट थाना अयाना जनपद औरैया.
18. मु.अ.सं 0683/98 धारा 364IPC थाना अयाना फिरोजाबाद जनपद औरैया.
19. मु.अ.सं 0997/98 धारा 364IPC थाना रौन जनपद भिण्ड म.प्र..
20. मु.अ.सं 07/2000 धारा 364IPC थाना अयाना सट्टी जनपद का. देहात.
21. मु.अ.सं 013/2000 धारा 147/148/149/307 IPC थाना सट्टी जनपद का. देहात.