
रिमझिम बूदों के बीच मनाया गया हरियाली तीज का त्योहार। पायल गोयल को चुना गया तीज क्वीन। सामाजिक जागरूकता के प्रति भी किया प्रेरित।
बिजनौर। जिले भर में हरियाली तीज का त्योहार काफी हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने सौन्दर्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। वहीं सावन तीज के गीतों के साथ झूला डाला। बिजनौर, नजीबाबाद, धामपुर, स्योहारा, हल्दौर, नगीना, चांदपुर, अफजलगढ़, नूरपुर, झालू आदि शहरों में तीज पर महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

स्योहारा की अवध शुगर एंड को जनरेशन चीनी मिल में महिला मनोरंजन ग्रह में महिला क्लब के तत्वाधान में तीज कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिला क्लब की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह ने महिलाओं से डेंगू मलेरिया और कॉविड जैसी बीमारियों से बचने के उपाय बताए। इसी के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस पर सभी को अपने घरों पर झंडारोहण करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर कार्यक्रम की सचिव मंजू माखरिया ने सभी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
चंद्रप्रभा सिंह मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में तीज मनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर महिलाओं ने अपने मेहंदी लगे हाथ, मेहंदी प्रतियोगिता, हाउजी,बझूला, सरप्राइज प्रसून डांस, सावन के गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर छोटे बच्चों के लिए भी प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम रखा गया।
सभी महिलाओं ने तीज की खुशियां मनाते हुए एक-दूसरे को बधाइयां दी। इस मौके पर पायल गोयल को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिया शर्मा, नीतू, मीनाक्षी रानी, परमजीत कौर,वअर्चना नीता सिंह, श्रीमती सुजाता प्रधानाचार्य, मीनाक्षी, दीनू, मंजू, नीता भारती, पायल, निशु, गुड़िया, डोली, रमा, अनीता वर्मा, ललिता वर्मा, अपर्णा, राधा ,अंजू भारद्वाज, लज्जा देवी, गुड्डी, नीता सिंह आदि ने कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
मुख्य अतिथि चंद्रप्रभा सिंह तथा सचिव मंजू मखनिया के द्वारा सभी बच्चों को तथा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली महिलाओं को बेडशीट, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, चॉकलेट आदि गिफ्ट दिए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण माकरिया और अतुल गुप्ता, संजीव भारद्वाज का भी महत्व योगदान रहा।