बिजनौर। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर पुलिस की ओर से स्योहारा शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा थाने से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस वहीं पर समाप्त हुई।

शनिवार को स्योहारा थाने में पूर्वी एसपी ओमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी एकत्र हुए। यहां से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा थाने से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक, मेन रोड, हाजी इलियास चौराहा, रेलवे स्टेशन से होते हुए वापस थाने पर जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में पूर्वी एसपी ओमवीर सिंह, सीओ इंदु सिद्धार्थ, प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी, कस्बा इंचार्ज मान चंद, उप निरीक्षक गंगवार सिंह, उप निरीक्षक सुभाष बालियान, उप निरीक्षक यशवीर मलिक, उप निरीक्षक प्रशांत कुमार, उप निरीक्षक केपी सिंह व समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।