धामपुर पुलिस प्रशासन ने अवैध खनन में 6 डंपर सीज किए। अफजलगढ़ में तीन, शेरकोट में 2 और एक डंपर को धामपुर क्षेत्र में पकड़ा।

बिजनौर। धामपुर क्षेत्र में शासन के निर्देश पर अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से ओवरलोड खनन सामग्री ले जा रहे 6 डंपरों को सीज किया गया। जिले में अवैध ओवरलोड खनन सामग्री लाने और ले जाने की शिकायत लगातार जिला प्रशासन को मिल रही थी। अभियान के तहत 6 ओवरलोड अवैध रूप से खनन ले जा रहे डंपर को टीम ने पकड़कर सीज कर दिया। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डीएम और एसपी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। इस अभियान में अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे तीन डंपरों को अफजलगढ़ में पकड़ा गया है, जबकि दो डंपरों को शेरकोट और एक डंपर को धामपुर क्षेत्र में पकड़ा गया है। कुल 6 डंपरों को अभी तक पकड़ा गया है। अभियान लगातार जारी है।
