भारतीय किसान यूनियन भानू की महापंचायत 18 को बिजनौर में। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह करेंगे संबोधित।

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन भानू की महापंचायत 18 अक्टूबर 2022 को जिला अध्यक्ष रोहिताश चौधरी के नेतृत्व में जिला कलक्ट्रेट पर होनी सुनिश्चित की गयी है। महापंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं के साथ गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य व्रद्धि, टूटी सड़कों की मरम्मत, जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने, नहरों की सफाई के समय में बदलाव व लंपी रोग के टीकाकरण आदि की मांग के अलावा ट्रैक्टर ट्राली पर सवारी बैठाने पर जुर्माना लगाए जाने का आदेश वापसी की मांग की जाएगी। महापंचायत में 400 से 500 ट्रैक्टर सहित जिले के किसान भाग लेंगे। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह व अन्य राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी संबोधित करेंगे।