इंडिया ग्लोबल अवार्ड 2022 बिजनौर के किसानों को समर्पित। अमानगढ़ रेंज के द्वार पर्यटकों के लिए खोले जाने से संबंधित विषय पर पत्रकार बंधुओं से की वार्ता। तकनीकी खेती कर जिले का नाम रौशन करें किसान~डीएम
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने महात्मा विदुर सभागार में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के साथ आयोजित पत्रकार बंधुओं से वार्ता के दौरान पांचवी इंडिया एग्री बिजनेस समिट 2022 में जिला बिजनौर को प्राप्त अवार्ड जिले के किसानों को समर्पित किया।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने महात्मा विदुर सभागार में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के साथ आयोजित पत्रकार बंधुओं से वार्ता के दौरान बिजनौर को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए और अधिक सहयोग का आह्वान किया। साथ ही पांचवी इंडिया एग्री बिजनेस समिट 2022 में जिला बिजनौर को इंडिया ग्लोबल अवार्ड 2022 मिलने पर मीडिया के गरिमापूर्ण सहयोग पर आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिला बिजनौर को पर्यटन के रूप में विकसित करने की ओर बढ़ने वाले सफल प्रयासों के तहत अमानगढ़ रेंज के द्वार पर्यटकों के लिए खोले जाने से संबंधित विषय पर पत्रकार बंधुओं से वार्ता की।
गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद द्वारा एपी शिंधे सिमपोजीयम हॉल, एनएएससी काम्प्लेक्स, पूसा, नई दिल्ली में आयोजित पांचवे इंडिया एग्री बिजनेस समिट 2022 में जनपद बिजनौर को उत्कृष्ट जनपद की श्रेणी में इंडिया ग्लोबल अवार्ड 2022 पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सोमवार को डीएम उमेश मिश्रा ने महात्मा विदुर सभागार में कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में अलग हटकर कार्य करने वाले अग्रणी और प्रगतिशील किसानों की जमकर प्रशंसा की और कहा कि जिले के अन्य किसानों ने इन किसानों से सीख लेते हुए तकनीकी खेती कर जिले का नाम रौशन करना चाहिए। डीएम उमेश मिश्रा ने कार्यक्रम में अग्रणी व प्रगतिशील किसान शरद जैन, मोहम्मद शुऐब, लक्ष्य त्यागी, डॉ सोबान, शरद कुमार सिंह, ऋतुराज सिंह, ब्रहमपाल सिंह, प्रेमवीर सिंह त्यागी, अमन सिंह, अखिलेश चौधरी, धीर सिंह आदि के बारे में सभी को विस्तार से बताया। इसी के साथ डीएम ने पांचवी इंडिया एग्री बिजनेस समिट 2022 में जिला बिजनौर को प्राप्त अवार्ड जिले के इन किसानों को समर्पित किया। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्रा, उप कृषि निदेशक गिरीश चन्द्र, हरज्ञान सिंह, योगेन्द्रपाल सिंह “योगी”, अरविंद चौधरी, रजत चौधरी सहित कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।