निजीकरण मध्यम वर्ग के साथ पूंजीपतियों का है षड्यंत्र: विजय कुमार बंधु
वर्चुअल बैठक में बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़ एवं मेरठ से शामिल हुए कार्यकर्ता

मेरठ। मंडल के बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़ एवं मेरठ जनपद की सदस्यता एवं जागरूकता के कार्यक्रम एवं आंदोलन की मजबूती के अंतर्गत मंडलीय पर्यवेक्षक रजत कुमार प्रहरी की अध्यक्षता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह के संचालन में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष में एकजुटता के साथ आगे आना है ये संघर्ष किसी विभाग या किसी शिक्षक एवं कर्मचारी संवर्ग का नहीं है। यह संघर्ष देश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा का है। निजीकरण; मध्यम वर्ग के साथ पूंजीपतियों का षड्यंत्र है। वर्ष 2023 आंदोलन का है। संगठन बड़े आंदोलन के लिए तैयार है जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि निजीकरण एवं नई पेंशन व्यवस्था से देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने का कार्य किया जा रहा है। पुरानी पेंशन व्यवस्था से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। संघर्ष की बदौलत चार राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली हुई है। मंडलीय पर्यवेक्षक रजत कुमार प्रहरी ने कहा कि संगठन ने हमेशा निजी करण एवं नई पेंशन व्यवस्था का विरोध किया है। पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में हापुड़ जिलाध्यक्ष मोहित राघव, महिला विंग जिला अध्यक्ष मोनिका शर्मा, मेरठ जिला महामंत्री रविंद्र कुमार, बुलंदशहर जिला महामंत्री राजन खान, महिला विंग जिला अध्यक्ष प्रतिभा वर्मा, बागपत जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार शर्मा, गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार, जिला महामंत्री रामप्रवेश पाल, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा, प्रदीप चौहान, राजपाल यादव, राजीव भारद्वाज, रमेश वीर, रेखा वर्मा, रिंकी गुप्ता, संतोष पाल, सुधीर त्यागी, अजय कुमार, अमित कुमार, अनुज कुमार, अरविंद कुमार, डॉ संजीव कुमार, जगपाल सिंह, कृष्णपाल, महेंद्र कुमार, मीनू गोस्वामी, नरेंद्र कुमार, नवीन कुमार, नीरज वाल, सुरेंद्र कुमार, विपिन यादव, ज्ञान गंगा उषा चौधरी, प्रवीण कुमार, जय पाल त्यागी, पुनीत ढाका, योगेंद्र शर्मा, सतीश कुमार, भारती वर्मा आदि मौजूद रहे।