सपा के राष्ट्रीय सचिव बने डा लाखन सिंह पाल

बिजनौर। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चांदपुर निवासी वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर लाखन सिंह पाल को समाजवादी पार्टी में पदोन्नत करते हुए सपा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। डॉक्टर लाखन सिंह पाल को समाजवादी पार्टी में उच्च पद पर मनोनीत किए जाने पर असद मियां, दीपचंद पाल, जुल्फिकार धुर्वे आदि ने मुबारकबाद देते हुए अखिलेश यादव का आभार जताया है।