निकाय चुनाव: नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के लिए आरक्षण की घोषणा
लखनऊ। यूपी के नगर निगमों, नगर पंचायतों व नगर पालिका परिषदों के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। अब जल्द ही निकाय चुनाव की तारीखों का भी एलान कर दिया जाएगा।
नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने मीडिया को संबोधित कर यह जानकारी दी।
यूपी में नगर निकाय चुनाव के लिए 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिका परिषद और 562 नगर पंचायतों के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने पालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्षों के आरक्षण की अधिसूचना जारी की। पालिका परिषद में 200 और नगर पंचायत में 562 अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। सीटों का आरक्षण के आधार किया गया है। इससे साफ है कि अधिकतर सीटों पर बड़ा उलटफेर हुआ है।
नगर विकास विभाग की तरफ से कहा गया है कि सूची पर अगर किसी को कोई आपत्ति है या उसे लेकर कोई सुझाव देना है तो संबंधित डीएम कार्यालय में जाकर लिखित रूप में दर्ज करा सकते हैं। तय समय सीमा के अंदर आपत्तियां नहीं आती हैं तो उन पर विचार नहीं किया जाएगा। उधर सूची प्रकाशित होने के बाद से सियाससी सरगर्मियां तेज हो गई है। इस सूची में कई वार्डों की स्थिति बदल गई है, ऐसे में दावेदारों पर भी असर पड़ा है। कई ऐसे वर्तमान सभासद आरक्षण की बदली स्थिति के कारण रेस से बाहर हो गए हैं। अब देखना ये होगा कि वो क्या किसी प्रत्याशी को समर्थन देते हैं या फिर अपने लिए कोई दूसरी सीट ढूंढते हैं।










वर्ष 2017 में सात मेयर पद थे अनारक्षित
वर्ष 2017 में कुल 16 नगर निगम थे। इसमें सात नगर निगमों के मेयर पद अनारक्षित थे। तीन मेयर पद सामान्य महिला, दो पद ओबीसी महिला, एक एससी महिला, दो पद ओबीसी व एक पद एससी के लिए आरक्षित किया गया था। इस बार 17 नगर निगमों के मेयर पद का आरक्षण जारी किया जाएगा।
वर्ष 2017 में नगर निगमों के मेयर का आरक्षण
सहारनपुर-ओबीसी
मेरठ-एससी महिला
गाजियाबाद-महिला
मुरादाबाद-अनारक्षित
बरेली-अनारक्षित
अलीगढ़-अनारक्षित
मथुरा-वृंदावन-एससी
आगरा-अनारक्षित
फिरोजाबाद-ओबीसी महिला
कानपुर-महिला
झांसी-अनारक्षित
प्रयागराज-अनारक्षित
लखनऊ-महिला
अयोध्या-अनारक्षित
गोरखपुर-ओबीसी
वाराणसी-ओबीसी महिला