राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा नि:शुल्क उपकरण के लिए किए जाएंगे रजिस्ट्रेशन
दिव्यांग, वृद्ध, विधवा, गरीब-मजदूर को मिलेगा लाभ- एमआर पाशा
बुढनपुर (बिजनौर)। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा दिव्यांग, वृद्ध,विधवा, गरीब मजदूरों के नि:शुल्क उपकरणों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने बताया कि राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के द्वारा 29 दिसम्बर 2022 गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक नूरपुर-स्योहारा मार्ग कैम्प कार्यालय बुढनपुर पर नि:शुल्क कंबल, लिहाफ, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कैलिपर्स, जूते, वैशाखी, सिलाई मशीन आदि के वितरण के लिए रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने दिव्यांग, वृद्ध, विधवा, महिलाएं, किन्नर, गरीब वर्ग से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन करा कर लाभ उठाएं।
