नई दिल्ली। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो आज 50 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को मंत्रिमंडल सहयोगी बाबुल सुप्रियो को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री जावड़ेकर ने सुप्रियो को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “ मेरे मंत्रिमंडल के साथी बाबुल सुप्रियो को जन्मदिन की शुभकामना। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।” वहीं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नकवी ने कहा, “ पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता की दुआ।” इनके अलावा अनेक राजनैतिक दलों के नेताओं ने सुप्रियो को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
बाबुल सुप्रियो का जन्म 15 दिसम्बर 1970 को हुआ। वह आसनसोल से संसद के सदस्य हैं। उन्होंने नब्बे के दशक के मध्य में हिंदी सिनेमा में पार्श्व गायक के रूप में अपना करियर बनाया और कई फिल्मों के लिए गाने गाए। मुख्य रूप से हिंदी और बांग्ला में गाते हैं। उन्होंने अपने संगीत कैरियर के दौरान 11 अन्य भाषाओं में भी पार्श्व गायन किया है। 2014 में राजनीति में प्रवेश किया और नरेंद्र मोदी की सरकार में शामिल हुए।
—–

Leave a comment