newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
दिल्ली। मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत से लेकर दक्षिण व मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही आने वाले दिनों कोहरा भी इस राज्यों में परेशानी खड़ी कर सकता है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण यहां पर 16 फरवरी से 18 फरवरी तक अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में भी बदला मौसम – उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ठंडी हवाओं में रोज आ रही कमी की वजह से अब इस सप्ताह अधिकतम पारा 30 डिग्री की ओर है। वातावरण में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से अब रातें भी अधिक सर्द नहीं रह गई हैं। इधर महाराष्ट्र में मौसम विभाग ने 3 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

Posted in

Leave a comment