newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

साइंस कहती है कि नहीं जरूरी रोज नहाना
रोज नहाना आपकी हेल्थ की प्रतिरोधक क्षमता को करता है कम

साइंस मानती है कि अगर आप रोज नहाते हैं तो अपना नुकसान कर रहे हैं साथ ही प्रतिरोधक क्षमता को भी कम कर रहे हैं। दुनियाभर के स्किन स्पेशलिस्ट मानते हैं कि अगर ठंड में रोज नहीं नहा रहे हैं तो अच्छा ही कर रहे हैं। जरूरत से ज्यादा नहाना हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। वैसे गर्मियों में रोजाना नहाना सभी को अच्छा लगता है, लेकिन सर्दियों में बाथ किसी चुनौती से कम नहीं।

कई स्टडीज में साबित हो चुका है कि स्किन में खुद को साफ करने की बेहतर क्षमता होती है। अगर आप जिम नहीं जाते या रोजाना पसीना नहीं बहाते, धूल-मिट्टी में नहीं रहते तो आपके लिए रोजाना नहाना जरूरी नहीं है। हमारे शरीर में एक नेचुरल ऑयल होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम भी करता है लेकिन रोज नहाने से ये निकल सकता है।

गरम पानी से भी नहाना करता है नुकसान~
जॉर्ज वॉशिंग्टन यूनिवर्सिटी (वॉशिंगटन डीसी, यूएस) के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सी ब्रैंडन मिशेल का कहना है कि नहाने से स्किन के नेचुरल ऑयल निकल जाते हैं, जिससे गुड बैक्टीरिया भी हट जाते हैं। ये बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को भी सपॉर्ट करते हैं। इसलिए सर्दियों में हमें हफ्ते में दो या तीन दिन ही नहाना चाहिए। साइंस के अनुसार ये ऑयल आपको मॉइश्चराइज्ड और सुरक्षित रखने में सहायक होता है।

अमेरिकी विश्वविद्यालय द यूनिवर्सिटी ऑफ यूएसए के जेनेटिक्स साइंस सेंटर के एक अध्ययन के अनुसार, “ज्यादा नहाना हमारे मानव शरीर के सुरक्षातंत्र को नुकसान पहुंचाता है। रोगाणुओं-विषाणुओं से लड़ने वाली क्षमताएं कमजोर पड़ जाती हैं। खाना पचाने और उसमें से विटमिन व अन्य पोषक तत्वों को अलग करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। “कोलंबिया यूनिवर्सिटी की संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एलाइन लारसन ने एक अध्ययन किया था, “रोजाना नहाने से स्‍कीन रूखी और कमजोर पड़ जाती है। इससे संक्रमण का खतरा बहुत तेजी से बढ़ता है। इसलिए रोज नहीं नहाना चाहिए।”

नाखूनों को भी पहुंचता है नुकसान~
रोज गरम पानी से नहाने से आपके नाखूनों को भी नुकसान पहुंचता है। नहाते वक्त आपके नाखून पानी अवशोषित कर लेते हैं, फिर सॉफ्ट होकर टूट जाते हैं। इससे भी नेचुरल ऑयल निकल जाता है, जिससे ये रूखे और कमजोर हो जाते हैं।

आंखों पर बुरा असर- एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्म पानी से नहाने से आंखों की भी नमी खत्म होने लगती है जिसकी वजह से आंखों में हल्की खुजली की समस्या हो सकती है।

भारत, जापान और इंडोनेशिया के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा नहाने वाले लोगों में शुमार किये जाते हैं। नहाना कई पहलू पर तय करता है। नहाने की आदत इंसान के मूड, तापमान, जलवायु, लिंग व सामाजिक दवाब पर ज्यादा निर्भर करती है। भारत में धार्मिक वजहों इसके अलावा एक बड़ा कारण पानी की उपलब्‍धता भी है, लेकिन ये भी सही है कि भारत में कई बार नहाने की वजह महज सामाजिक दवाब होता है। अमेरिका व पश्च‌िम के देशों के कई शोधों में यह साबित होता है कि रोजाना नहाना महज पानी की बर्बादी नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक तौर पर भी हानिकारक है।

Posted in

Leave a comment