newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूर्य ग्रहण की फर्जी सूचना

सूर्य ग्रहण को लेकर लोग फंसे असमंजस में

नई दिल्ली (एजेंसियां)। सोमवार 05 फरवरी वर्ष 2024 को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) की सूचनाएं सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोग संशय में हैं। असलियत में यह सूचना फर्जी है।

इस साल 08 अप्रैल, 2024 को लगने वाला सूर्य ग्रहण एक पूर्ण सूर्यग्रहण होगा जिसे खग्रास सूर्य ग्रहण भी कहते हैं। ये तब होता जब सूरज और पृथ्वी के बीच से चंद्रमा गुजरता है। ऐसा इसलिए होता है क्यों धरती सूरज का चक्कर लगाती है तो चंद्रमा पृथ्वी का चक्कर लगाता है।

… तो फिर कब?

विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन लगेगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण राहु और केतु के कारण लगता है जो कि अमावस्या के दिन ही होता है। दरअसल वर्ष 2024 में पहला सूर्य ग्रहण आठ अप्रैल को लगेगा। सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के कुछ इलाकों में नजर आएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार सबसे पहले यह मेक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर दिखेगा। इसका अधिकतम समय 4 मिनट 28 सेकंड का होगा। इसके बाद सूर्य का कुछ भाग धीरे-धीरे नजर आने लगेगा। चांद पूरी तरह से सूरज को ढंक लेगा, तो दिन में रात जैसा नजारा होगा। अमेरिका के 13 राज्यों में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा। इसके अलावा सूर्य ग्रहण दक्षिण-पश्चिम यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, पश्चिम एशिया, दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में देखा जा सकेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, newsdaily24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Posted in ,

Leave a comment